आगामी होली पर्व खुद दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

0
3

NOIDA NEWS: आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।
इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार गुप्ता एवं सय्यद इबादुल्लाह की टीम ने सुबह तड़के ही तिलपता ग्रेटर नोएडा स्थित चौधरी पनीर भंडार पर लगभग 200 किग्रा पनीर पाया गया, जो कि प्रदूषित एवं प्रथमदृष्टया मिलावटी प्रतीत होने के कारण उससे पनीर का 01 नमूना लेकर शेष पनीर को नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस के पांडेय एवं ओ पी सिंह की टीम द्वारा सेक्टर-45 नोएडा स्थित गणेश्वरम रेस्टोरेंट से खोया का 01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार एवं विजय बहादुर पटेल की टीम द्वारा सेक्टर-93 नोएडा स्थित गोपाला स्वीट से खोया का 01 नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 03 नमूनें लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से जिलाधिकारी के निर्देशन में जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।