शातिर गैंग का पर्दाफाश

0
205

-फाइनेंस से उठाई गाड़ियां, GPS लगाया, फिर डुप्लीकेट चाबी से करवा दी चोरी

NOIDA NEWS: थाना सेक्टर 113 पुलिस ने कार चोरी करवाने वाले एक शातिर बदमाश और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान लोकेश नागर, अरुण भारद्वाज और अमित नागर के रूप में हुई है। तीनों फरीदाबाद हरियाणा के रहने वाले है। इसमें अरुण फाइनेंस से खिंची हुई गाड़ियों को बैंक से सेटलमेंट करके सस्ते दामों पर लेता और बेचता था।
नोएडा जोन डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि आरोपी कार को बेचने से पहले उसमे जीपीएस ट्रैकर और डुप्लीकेट चाबी बनवा लेता था। जब भी कोई ग्राहक उससे कार खरीदता तो आरसी ट्रांसफार होने से पहले अपने साथी लोकेश नागर और अमित नागर से कार चोरी करने के बोलता था। दोनों जीपीएस लोकेशन के जरिए कार तक पहुंचते और डुप्लीकेट चाबी से कार चोरी कर वापस अरुण को दे देते है। इनके पास से एक टाटा की नेक्सोन ग्रे रंग की कार बरामद की गई। इसी कार को अरुण ने हाल ही में बेचा था। कार चोरी होने के बाद कार के मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने टीम तीनों को गिरफ्तार किया। इससे पहले भी ये इस तरह से कार बेचकर उसकी चोरी करवा चुके है। वहीं आरोपी डीलर बैंक के लोन डिस्प्यूट वाली कारों को सस्ते दाम पर खरीदते थे। इस तरह से आरोपियों के नाम मुकदमा भी नहीं दर्ज होता था क्योंकि टेक्निकली कार लिखा पढ़ी में नहीं ट्रांसफर होती थी। जिस वजह से आरोपी आसानी से बच जाते थे। उनके कब्जे से चोरी की NEXON कार बरामद की गई है। पुलिस अन्य जनपदों में इनके मामले पता कर रही है।