Delhi News: दुनिया का सबसे बड़ा चरखा गांधी की प्रतिमा के साथ बनेगा खाटू श्याम दिल्ली धाम में: घनश्याम गुप्ता जावेरी

0
311

Delhi: भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी यानि बापू के जन्मदिवस व आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर खाटू श्याम दिल्ली धाम मंदिर में राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता जावेरी द्वारा उस स्थान का भूमिपूजन किया गया जहाँ विश्व का सबसे बड़ा चरखा व बापू की प्रतिमा को 30 जनवरी यानि गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्थापित किया जाएगा। घनश्याम गुप्ता जावेरी ने आगे बताया कि हम यहाँ बहुत खूबसूरत चरखा बना रहे है जिसकी पूजा हम नवम्बर से जनवरी तक रोजाना करेंगे । आज भी यहाँ लाखो की संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है आज बाबा खाटू श्याम ने दर्शन देकर जो हमे आदेश दिया था उस स्वपन को लेकर भी हमने छोटी फि़ल्म बनाई है जिसको पर्दे पर दिखाया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मधु गोपाल गोयल, नवीन गुप्ता और अनिल गुप्ता व नगर अध्यक्ष एस एस अग्रवाल और सत्य भूषण जैन और सभी संस्थापक ट्रस्टी उपस्थित हुए । व्यासपीठ से अखंड भागवत कथा का वचन 24 घंटे 365 दिन अनंतकाल तक जलती रहेगी।