Thiruchitrambalam box office: रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर 100CR क्लब में एंट्री, बनी टॉप ग्रॉसर

Dhanush की फिल्म थिरुचित्राम्बलम Thiruchitrambalam ने बॉक्स आफिस पर धमाल मचा दिया है। ये फिल्म धनुष की कर्णन की लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ कर तमिलनाडु में एक्टर की हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है।

Thiruchitrambalam box office: साउथ स्टार धनुष की थिरुचित्राम्बलम बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। मिथुन जवाहर द्वारा निर्देशित फिल्म, तमिलनाडु में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। 

धनुष की टॉप ग्रॉसर फिल्म बनी Thiruchitrambalam

धनुष की इस फिल्म ने ₹100 करोड़  क्लब में एंट्री कर फिल्म कर्णन की लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है। ये फिल्म तमिलनाडु में धनुष की टॉप ग्रॉसर बन चुकी है। ये फिल्म तमिलनाडु में एक्टर के करियर की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म के रूप में उभरी है। बता दें इस फिल्म में धनुष एक फूड डिलीवरी बॉय की भूमिका में हैं। इसके अलावा इस फिल्म में नित्या मेनन, राशि खन्ना, प्रकाश राज, भारतीराजा और प्रिया भवानी शंकर भी फिल्म का हिस्सा हैं। मिथुन और धनुष का यह एक साथ चौथा प्रोजेक्ट है। दोनों ने अब तक कुट्टी, यारदी नी मोहिनी और उत्तम पुथिरन जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

 ट्रेड एनालिस्ट ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया…
ट्रेड एनालिस्ट त्रिनाथ ने हिंदुस्तान टाइम्स से इस बारे में बात करते हुए कहा कि इस फिल्म ने तमिलनाडु में ₹100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। तिरुचित्रम्बलम तमिलनाडु में धनुष के करियर की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है। जिसके चलते कर्णन की लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म की ₹100 करोड़ क्लब में एंट्री करने के बाद भी ताबड़तोड़ कमाई जारी है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा मुनाफा कमा रही है। 

The Grayman के बाद  Sir में नजर आएंगे धनुष 
धनुष को आखिरी बार नेटफ्लिक्स फिल्म ‘द ग्रेमैन’ में एक बेवकूफ हत्यारे के रोल में देखा गया था। धनुष के अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वे तमिल-तेलुगु फिल्म वाथी में नजर आएंगे। इन दिनों धनुष इसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के तेलुगु वर्जन का टाइटल सर रखा गया है। इस फिल्म का निर्देशन वेंकी अतलुरी कर रहे हैं।  द फिल्म में धनुष एक प्रोफेसर की भूमिका के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म  धनुष की तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू फिल्म होगी। इस फिल्म में संयुक्ता मेनन फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी। इसके अलावा जीवी प्रकाश कुमार को फिल्म के म्यूजिक का जिम्मा दिया गया है। 

इसके अलावा धनुष अपनी तमिल फिल्म नाने वरुवेन की रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं, जिसने उन्हें एक दशक के बाद अपने फिल्म निर्माता भाई सेल्वाराघवन के साथ फिर से जोड़ा है। दोनों ने पहले कधल कोंडेन, पुधुपेट्टई और मयक्कम एना जैसी तमिल फिल्मों में काम किया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles