NOIDA NEWS: सेक्टर 34 के कम्यूनिटी सेंटर में भारतीय धरोहर के तत्वावधान में चल रही श्रीरामकथा के दूसरे दिन कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि देवाधिदेव महादेव भोले भंडारी हैं। उन्होंने कहा कि महादेव देवों के देव होने के बावजूद भी अहंकार से मुक्त हैं। कथावाचक ने कहा कि अहंकार मानसिक रोग है। व्यक्ति में जब अहंकार आता है तो दंभ,कपट,मद और मान के अवगुण आते हैं।
कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने भगवान श्रीराम के मर्यादित जीवन का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि व्यक्ति की श्रेष्ठता उसके वेश से नहीं बल्कि आचरण से होती है।
कथा के दूसरे विमला बाथम, साध्वी शिवांगी चैतन्य, मुख्य यजमान प्रमोद शर्मा, दैनिक यजमान डा. सूर्यकांत शर्मा, तुलसी दास, गरिमा गुप्ता, महेश चौहान, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, शशिकांत शर्मा, सुधीर गुप्ता, संगीता सिंह, एस.पी. गुप्ता,वेद प्रकाश, नारायण शर्मा, भीमसैन राउत के साथ आयोजन समिति के पदाधिकारी धर्मेंद्र शर्मा, सुरेन्द्र चौहान, विशाल शर्मा, विजय शंकर तिवारी, आशुतोष शर्मा, वेद प्रकाश तिवारी आदि उपस्थित थे।






