अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
243

Noida: थाना फेस 3 पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मामूरा निवासी सन्नी के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बदायूं के अगही का रहने वाला है। उसे सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसने एक 16 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था।