किसान यूनियन भानू ने किया संगठन विस्तार, मनोज चौधरी बने राष्ट्रीय संगठन मंत्री

NOIDA NEWS: बरौला गांव में भारतीय किसान यूनियन भानू संगठन का शुक्रवार को विस्तार किया गया जिसके मुख्य अतिथि ठाकुर भानु प्रताप सिंह रहे। पंचायत की अध्यक्षता प्रेम सिंह भाटी ने की और संचालन साहित्य कुमार चंचल ने किया। इस मौके पर मनोज चौधरी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री और हेमू गुर्जर को राष्ट्रीय महामंत्री, राजवीर मुखिया को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। मनोज चौधरी ने कहा जो जिम्मेदारी मुझे राष्टीय अध्यक्ष भानु प्रताप ने दी है उसे बिल्कुल ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा सुभाष भाटी को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल बेसोंया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया तथा सैकड़ो लोगों ने भारतीय किसान यूनियन भानू की सदस्यता ली अजब सिंह कसाना ने कहा संगठन में आस्था व्यक्त करते हुए आज सैकड़ो लोगों ने सदस्यता ली और सभी ने एक साथ रहकर संगठन को मजबूत करने की बात कही संगठन मजबूत होने पर प्राधिकरण के खिलाफ संघर्ष करने की बात कही है मीडिया प्रभारी सुभाष भाटी ने कहा भारतीय किसान यूनियन भानू संगठन किसानों के लिए गरीबों के लिए संघर्ष करता रहता है। इसी को देखते हुए आज बहुत लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है।
इस मौके पर प्रेम सिंह भाटी, अनिल बेसोंया, राजकुमार नागर, महकार नागर, राजवीर मुखिया, विकास गुर्जर, सुभाष भाटी, सतप्रकाश अवाना, सुनील अवाना, प्रकाश बेसोया, पवन व राजेश शर्मा आदि लोग पंचायत में उपस्थित रहे।