नाले में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, हाल देख पुलिस भी सन्न

0
111

NOIDA NEWS: थाना सेक्टर-39 में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नाले में एक महिला का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि महिला के हाथ और गर्दन दोनों गायब हैं। पुलिस ने इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही महिला की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। इस पूरे मामले ने लोगों के मन में डर बैठा दिया है।
गुरुवार को दिन में नोएडा पुलिस को जानकारी मिली कि सेक्टर-39 थानाक्षेत्र के सेक्टर-82 कट के पास नाले में एक शव मिला है। पुलिस को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, वैसे ही वह अलर्ट हो गई और तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को बाहर निकलवाया गया। शव निकालने के बाद पुलिस ने जो भी देखा, उससे वह भी हैरान रह गई। शव को देखकर लग रहा है कि महिला की हत्या कहीं और की गई, जबकि सबूत मिटाने के लिए उसके शरीर के हिस्से काटकर नाले में फेंक दिया।
महिला की गायब थी गर्दन और दोनों हाथ: महिला की गर्दन गायब थी और दोनों हाथ भी नहीं थे। यही नहीं महिला के शरीर पर कोई कपड़े भी नहीं थे। इस समय पुलिस आसपास के इलाके में महिला के कटे अंगों की तलाश करने के साथ ही शव की शिनाख्त का भी प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।