पुलिस ने 12 लाख के मॉल समेत 4 पकड़े

0
30

-15 लैपटॉप , 4 मोबाइल फोन बरामद, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद थे टारगेट

NOIDA NEWS: नोएडा की थाना फेज-3 पुलिस ने एक गैंग के चार बदमाशों को पकड़ा है। इनके पास से 12 लाख की कीमत का सामान मिला है। इसमें 15 लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन और दो बाइक मिली है। ये लोग गैंग बनाकर दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से लैपटॉप, मोबाइल चोरी करते है। पुलिस अन्य राज्य और जनपद से इनकी जानकारी ले रही है।
डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि इनके नाम आमिर खान उर्फ कालू निवासी गढ़ी चौखण्डी नोएडा, उम्र करीब 23 साल और 9वीं तक पढ़ा है। इसी तरह योगेन्द्र चौहान उर्फ लंका निवासी बहलोलपुर नोएडा उम्र करीब 25 साल और 12वीं तक पढ़ा है। अभिषेक कुमार निवासी गढ़ी चौखंडी नोएडा उम्र करीब 23 साल 11वीं तक पढ़ा है। अर्जुन निवासी सरिता विहार, दिल्ली है। उम्र करीब 38 साल है। पढ़ा लिखा नहीं है। डीसीपी ने बताया कि ये लोग गैंग बनाकर चोरी करते है। ये लोग पहले टारगेट फिक्स करते है इसके बाद एक ध्यान भटकाता है और दूसरा लैपटॉप या मोबाइल चोरी कर फरार हो जाता है। ये लोग चोरी किए गए मॉल आमिर को बेचते है। आमिर की इलेक्ट्रानिक्स का काम करता है। जिससे जो पैसा मिलता है उसे आपस में बांट लेते है। इन पैसों से मौज मस्ती करते है।
बंद घर थे टारगेट: दिल्ली एनसीआर की सोसाइटी और सेक्टर में ये घूम कर रैकी करते है। एक बार जानकारी पुष्ट होने पर कि घर बंद है उसके बाद ताला तोड़कर उसमें रखा सामान और लैटपॉट चोरी करते है। इसके बाद उसे अपने साथी को बेच देते है।