NOIDA NEWS: महानगर समाजवादी पार्टी के कार्यालय नोएडा सेक्टर 73ए स्क्वायर मॉल में क्रांतिकारी शिक्षाविद सावित्री बाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।
महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि क्रांतिकारी शिक्षाविद सावित्री बाई फुले ने दलित महिलाओं के लिए शिक्षा का मार्ग खोला था। शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है। शिक्षा के जरिए ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को बदला जा सकता है। उन्होंने अन्याय के खिलाफ जीवन पर्यंत पीडीए के लोगों को जगाने का कार्य किया।
प्रदेश सचिव सुनील चौधरी व मुकेश यादव ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले बाल विवाह, सती प्रथा, जातिगत भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने के साथ ही विधवा पुनर्विवाह,अंतर जातिय विवाह को बढ़ावा देने का कार्य किया। मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव व वीरपाल प्रधान ने कहा कि जिस समय वह दलित महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक कर रही थी अधिकांशत: सामंतवादी लोग उनके इस कार्य का जबरदस्त विरोध कर रहे थे। यहां तक उनके ऊपर पत्थर फेके गए, मैला फेंका गया फिर भी माता सावित्री बाई फूले कभी विचलित नहीं हुईं। अंबेडकर वाहिनी के अध्यक्ष हरपाल सिंह व राम सहेली ने कहा कि सावित्रीबाई फुले लगातार अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए दलितों के उत्थान के लिए संघर्ष करती रही।
आज के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में सुनील चौधरी, रामवीर यादव, मुकेश यादव, गौरव कुमार यादव, दिव्यांशु यादव, वीरपाल प्रधान, राम सहेली, गौरव यादव, लोकपाल यादव, हरपाल सिंह, मंजीत यादव, गौरव, विश्वजीत, प्रवीण, उत्कर्ष, जितेंद्र, दीपक व तरुण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।






