Noida: सीटू, किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त आह्वान पर 5 अप्रैल को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली किसान मजदूर संघर्ष रैली की तैयारी में सीटू कार्यकर्ताओं द्वारा नोएडा व ग्रेटर नोएडा में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। आज भी सीटू कार्यकर्ताओं ने जगह जगह माइक प्रचार, पर्चा वितरण, नुक्कड़ नाटक, नुक्कड़ सभा आदि के माध्यम से मेहनतकस आवाम से 5 अप्रैल को प्रात: 11 बजे तक राम लीला मैदान दिल्ली पहुंचने की अपील किया। प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे सीटू नेता रामसागर, गंगेश्वर दत्त शर्मा, राम स्वारथ, मुकेश कुमार राघव, पूनम देवी, जितेंद्र कुंडू, हरी गुप्ता, रंजीत चौधरी, संतोष, मोहम्मद फिरोज, रमाकांत सिंह, मदन बिष्ट आदि ने किया। सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि सरकार की मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 5 अप्रैल को रामलीला मैदान में होने वाली किसान मजदूर संघर्ष रैली के अभियान को मजदूरों, किसानों, आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और नोएडा से हजारों लोग रैली में शामिल होंगे।
- Home
- राष्ट्रीय
- राज्य
- नोएडा/एन सी आर
- किसान मजदूर संघर्ष रैली में नोएडा से हजारों लोग पहुंचेंगे दिल्ली: गंगेश्वर दत्त शर्मा

किसान मजदूर संघर्ष रैली में नोएडा से हजारों लोग पहुंचेंगे दिल्ली: गंगेश्वर दत्त शर्मा
You May Also Like
Posted in
क्राइम
दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक चोरी कर बेचते थे, 15 गाडिय़ां बरामद
Posted by
Amit
Posted in
करियर
पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, वीडियो वायरल
Posted by
Ranjeet Pandey
More From Author
Posted in
नोएडा
इस्कॉन नोएडा मंदिर में शुरू हुई भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां
Posted by
Ratnesh