प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर फेलिक्स हॉस्पिटल में लगेगा रक्तदान शिविर

0
298

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर फेलिक्स हॉस्पिटल में 17 सितंबर को अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। ब्लड डोनेशन के इच्छुक लोग पर https://www.eraktkosh.in/BLDAHIMS/bloodbank/portalDonorRegistrationNew.cnt?&campid=38584&type=0 पोर्टल पर रजिस्टर करा सकते हैं। फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ डी के गुप्ता ने बताया कि हमारे शरीर के ठीक से फंक्शन करते रहने के लिए खून बहुत जरूरी होता है। ब्लड डोनेट करके आप किसी भी व्यक्ति की बिना किसी खर्च के जान बचा सकते हैं। ब्लड डोनेट करने के कुछ लाभ भी होते हैं। कई लोग मानते हैं कि रक्त दान करने से शरीर में कमजोरी आ जाती है लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। डॉक्टर से परामर्श लेकर ब्लड डोनेट किया जा सकता है। खून दान करने से बॉडी में मुख्य कॉमपोनेंट्स जैसे आरबीसी, डब्लूबीसी, प्लेटलेट्स आदि तेज गति से बनते हैं जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक बताए जाते हैं। यही कारण है कि ब्लड डोनेट करना फायदेमंद माना जाता है। ब्लड डोनेट करने से चक्कर आते हैं और शरीर में कमजोरी होती हैं, ऐसी बातें मात्र एक वहम है। एक हेल्दी व्यक्ति हर 6 महीने में रक्तदान कर सकता है। ऐसा करने से शरीर को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।
ब्लड डोनेट करना हो या प्लाज्मा या प्लेटलेट्स, इसके लिए आपकी सेहत अच्छी होनी चाहिए। आप खुद शारीरिक रूप से कमजोर ना हों। शरीर में आपके खून की कमी ना हो। रक्तदान करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। आपका वजन कम से 50 किलोग्राम हो। आपको कोई गंभीर बीमारी या ब्लड डिसऑर्डर ना हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here