Noida news: भगवान श्रीराम का जीवन मानव के लिए उद्धार

0
274

Noida: सेक्टर 62 के मोहन इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों द्वारा सार रूप में रामलीला का मंचन किया गया। बच्चों द्वारा बुराई छोडऩे का व अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने शिक्षिकाओं को आह्वान किया की बच्चों को पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार भी दें, भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने का कार्य करे एवं बच्चें अपने माता पिता का सम्मान करें। केवट प्रसंग से ये प्रेरणा मिलती है कि छोटे बड़े में कोई अंतर नही है। सबसे समान व्यवहार करे और वानर सेना के द्वारा रावण का संहार करके ये संदेश दिया गया है। कि छोटी छोटी ताकतों को इक_ा करके बड़े कार्य किए जा सकते है। भरत जैसे भाई को सम्मान देकर सेवा भाव को सर्वोच्चता प्रदान की गई है।