back to top
Thursday, February 26, 2026

महिला ने जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या

Date:

NOIDA NEWS: दिल्ली के करावल नगर से नोएडा घूमने आई महिला ने बुधवार देर रात सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 36 वर्षीय आकांक्षा सूद के रूप में हुई। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि आकांक्षा की शादी 2017 में दिल्ली निवासी युवक से हुई थी। शादी के 15 दिन बाद ही दोनों में विवाद शुरू हो गया। आकांक्षा अपने मायके में रहने लगी थी। पति-पत्नी के बीच तलाक को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। सूचना पाकर बुधवार रात पहुंचे मृतका के भाई और भाभी ने पुलिस को बताया कि तलाक के केस के चलते आकांक्षा मानसिक तनाव में थी। उसका इलाज भी चल रहा था। बुधवार शाम करीब चार बजे वह अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़कर बाहर चली गई। रात में सूचना मिली कि उसने जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आकांक्षा 9:55 पर अकेली ऊपर जा रही थी। 10 बजे वह नीचे कूद गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान उसके पर्स में मिले आधार कार्ड और पैन कार्ड से हुई। पुलिस का कहना है कि आकांक्षा ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दिनदहाड़े बदमाशों ने की गोली मार कर हत्या

GREATER NOIDA NEWS: ग्रेटर नोएडा में हुई हत्या की...

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के नोएडा सेंटर का हुआ उद्घाटन

NOIDA NEWS: उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के नोएडा...

मनुष्य की पहचान उसके वेश से नही आचरण से होती है: अतुल कृष्ण भारद्वाज

NOIDA NEWS: सेक्टर 34 के कम्यूनिटी सेंटर में भारतीय...