back to top
Monday, April 20, 2026

गुजरात तट पर 200 करोड़ की हेराेइन बरामद, 6 पाकिस्तानी पकड़े

Date:

अहमदाबाद (एजेंसी)

गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते ने बुधवार को भारतीय तटरक्षक बल के साथ एक संयुक्त अभियान के दौरान राज्य के तट पर अरब सागर में मछली पकड़ने वाली एक पाकिस्तानी नौका से 200 करोड़ रुपये मूल्य की 40 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नौका चालक दल के सदस्य छह पाकिस्तानी नागरिकों को भी हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि कच्छ जिले में जखाऊ बंदरगाह के पास तटरक्षक बल और एटीएस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ ले जा रही मछली पकड़ने वाली नौका को समुद्र में रोक लिया। उन्होंने कहा, ‘हेरोइन को गुजरात तट पर उतारे जाने के बाद सड़क मार्ग के जरिए पंजाब ले जाया जाना था। गुप्त सूचना के आधार पर हमने पाकिस्तान से चली नौका को रोका और छह पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ लिया, जिनके पास से 40 किलोग्राम हेरोइन मिली है।’ उन्होंने कहा कि जब्त नौका के साथ एटीएस और तटरक्षक बल के अधिकारियों के आज जखाऊ तट पर पहुंचने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छपरौला गांव का आतंकी कनेक्शन, लोकेश-विकास कैसे रच रहे थे साजिश

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र के...

संपूर्ण समाधान दिवस में 152 शिकायतें हुई दर्ज, 11 का मौके पर निस्तार

Greater Noida News: जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों दादरी,...

दिनदहाड़े बदमाशों ने की गोली मार कर हत्या

GREATER NOIDA NEWS: ग्रेटर नोएडा में हुई हत्या की...