back to top
Monday, April 20, 2026

गोवा में पूर्व सीएम समेत कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल

Date:

पणजी। गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिगंबर कामत और नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो समेत कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने आज ही कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल को भाजपा में विलय करने पर निर्णय लिया गया था। इसके बाद इन विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से भी मुलाकात की थी।
इन विधायकों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ
कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डी लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नायक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रुडॉल्फ फर्नांडिस जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी विधायक सीएम प्रमोद सावंत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम सावंत ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कहा, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन गोवा से ‘कांग्रेस छोड़ो’ यात्रा शुरू हो चुकी है।
2019 में भी कांग्रेस में पड़ी थी फूट
ये पहला मौका नहीं है जब गोवा कांग्रेस में फूट पड़ी है। इससे पहले, जुलाई 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। पाला बदलने वाले विधायकों में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर भी शामिल थे। हालांकि, 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कावलेकर समेत 6 बागी विधायकों को हार का सामना करना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छपरौला गांव का आतंकी कनेक्शन, लोकेश-विकास कैसे रच रहे थे साजिश

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र के...

संपूर्ण समाधान दिवस में 152 शिकायतें हुई दर्ज, 11 का मौके पर निस्तार

Greater Noida News: जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों दादरी,...

दिनदहाड़े बदमाशों ने की गोली मार कर हत्या

GREATER NOIDA NEWS: ग्रेटर नोएडा में हुई हत्या की...