लखीमपुर खीरी कांड के आरोपियों को मिलेगी ऐसी सजा कि रूह कांप उठेगी
: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

लखनऊ। लखीमपुर खीरी कांड को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दुर्भाग्यपूर्ण और दुःखद बताया है। पीड़ित परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि घटना का खुलासा हो गया। छह आरोपियों की पहचान छोटू, जुनैद, सोहेल, हाफिजुल, करीमुद्दीन और आरिफ के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि दोनों लड़कियों को पास के एक खेत में बहला-फुसलाकर ले जाने वाले सोहेल और जुनैद ने रेप किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सरकार घटना को लेकर गंभीर है।
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश सरकार पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार ऐसा कदम उठाएगी कि उनकी आने वाली पीढ़ियों की आत्मा भी कांप उठेगी। न्याय दिया जाएगा। फास्ट-ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कार्यवाही होगी।
दरअसल, लखीमपुर खीरी कांड में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार शाम एक पेड़ से दो नाबालिग दलित बहनों के शव लटके पाए जाने के बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। लखीमपुर खीरी के एसपी संजीव सुमन ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि छह आरोपियों की पहचान छोटू, जुनैद, सोहेल, हाफिजुल, करीमुद्दीन और आरिफ के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि दोनों लड़कियों को पास के एक खेत में बहला-फुसलाकर ले जाने वाले सोहेल और जुनैद ने रेप किया।
बताया गया कि लड़कियों द्वारा मांग की गई कि आरोपी उनसे शादी करें। इसके बाद उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उन्हें पेड़ से लटकाने में जुनैद और सोहेल का साथ हाफिजुल, आरीफ और करीमुद्दीन ने दिया। एसपी सुमन ने कहा कि छोटू को छोड़कर सभी आरोपी लखीमपुर खीरी के लालपुर गांव के रहने वाले थे। छोटू, जो पीड़िता का पड़ोसी था, ने दोनों लड़कियों को आरोपी से मिलवाया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगले कुछ घंटों में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles