NOIDA NEWS: उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल कानपुर इकाई की प्रथम वर्षगांठ लाजपत नगर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर युवा व्यापार मंडल की ओर से कानपुर महानगर के व्यापारी सेवकों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया।
प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी व्यापारियों को एक जुटता का परिचय देते रहना चाहिए। युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति है, युवाओं को बागडोर सौंपने से व्यापार मंडल सुरक्षित हाथों में रहेगा।
प्रदेश सरकार को छोटे व्यापारियों के लिए सोचना चाहिए। पंजीकृत व्यापारियों को मात्र दुर्घटना बीमा में 10 लाख रुपया मिलता है वह भी उनकी मृत्यु हो जाने के बाद। यदि किसी पंजीकृत व्यापारी की साधारण मृत्यु हो जाती है तो छोटा व्यापारी और उसका परिवार बिखर जाता है। छोटे व्यापारियों को सरकार को उनकी किसी भी तरीके से मृत्यु हो इस पर एक करोड-रुपए की मांग आज संगठन ने की है। श्री जैन ने सरकार से माँग की है कि ऑनलाइन बिज़नेस को ख़त्म करने के लिए सरकार को विदेशी नीतियों पर कठोरता से नियम लागू करने पड़ेंगें। जब तक सरकार कठोर नियम नहीं बनाएगी तब तक आम जनता कुछ नहीं कर सकती द्य भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि वे व्यापारी के बिना सरकार कुछ नहीं कर सकती ये व्यापारी देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है द्य उन्होंने कहा कि कानपुर के युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एक साल में उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के नाम को ऊंचा उठाया है। प्रदेश पदाधिकारी चेयरमैन नवनीत गुप्ता, उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, प्रदेश सचिव मनीष शर्मा, शिवा चौहान, उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शक्ति सिंह, फेडरेशन ऑ$फ व्यापार मंडल से आदित्या खन्ना इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा सबका सम्मान करते हुए सबको एक-एक ट्रॉफी, दुशाला और माल्यार्पण करके सभी का स्वागत एवं सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ कानपुर के पदाधिकारियों ने अपनी प्रथम वर्षगांठ का केक काटकर जश्न मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी एवं अध्यक्ष कपिल सब्बरवाल द्वारा की गई। कार्यक्रम में संरक्षक विजय कपूर, श्याम निगम, ऋषि कत्याल, रणजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहें।
