गोपाल नमो सेवा केंद्र का 33वां नि:शुल्क शिविर, गरीबों और बुजुर्गों को मिला योजनाओं का लाभ

0
51

NOIDA NEWS: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में चल रहे गोपाल नमो सेवा केंद्र के माध्यम से सेक्टर-37 स्थित चिन्मय मिशन केंद्र में 33 वें मेगा नि:शुल्क आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर गोपाल कृष्ण अग्रवाल और स्वामी चिदरूपानंद महाराज ने सभी लाभार्थियों को आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड देकर जनपद में आयुष्मान से सम्बंधित सभी अस्पतालों की जानकारी दी। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के नेतृत्व में कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। लेकिन सही जानकारी और मामूली संसाधनों के उचित प्रबंधन के न होने के कारण एक बड़ा पात्र वर्ग वंचित रह जाता है। कार्ड वितरण के बाद उपस्थित लाभार्थियों और अन्य लोगों को पीएम स्वनिधि, सुकन्या समृद्धि, जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा, किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, युवा उद्यमी, विधवा पेंशन, शादी अनुदान, सामूहिक विवाह योजना, दिव्यांग पेंशन, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, कन्या सुमंगला, पीएम सूर्य मुफ्त: हर घर बिजली योजना, रूफ टॉप गार्डनिंग योजना सहित 50 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड बनाने के साथ साथ अपडेशन का कार्य भी व्यापक स्तर पर किया गया। कैंप के आयोजन में मुख्य भूमिका चिन्मय मिशन से जुड़े सदस्यों की रही।
जिसमें कुल: 96 लोगों ने सहभागिता की और, 28 लोगों के आयुष्मान कार्ड और व 26 लोगों को ई-श्रम कार्ड देकर लाभान्वित किया गया।
बाकी जो लोग अन्य योजनाओं से पात्र पाए गए हैं उन्हें जल्द ही उनकी पात्रता के अनुसार नोएडा सी 62, सेक्टर 65 स्थित कैंप कार्यालय पर रोजाना कार्य दिवस में संबंधित कार्यों को पूरा करवाकर जोडऩे का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर चिन्मय मिशन के अध्यक्ष पूर्व कर्नल के. के. पुरी, कोषाध्यक्ष आशुतोष सिंहा, कैंप संयोजक सूरज सुधाकर सहित समस्त गोपाल नमो सेवा केंद्र के स्वयंसेवक मौजूद रहे।