सीएनजी के बढ़े दामों पर भड़का युवा व्यापार मंडल

जनता पर महंगाई का बोझ डालना बंद करे सरकार: विकास जैन

0
43

NOIDA NEWS: दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत में 3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध जताया है। प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने केंद्र सरकार से सीएनजी की कीमतों की तत्काल समीक्षा कर आम जनता, व्यापारियों और ऑटो-टैक्सी चालकों को राहत देने की मांग की।
विकास जैन ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की नई कीमत 95.59 प्रति किलो होने से ऑटो, टैक्सी, कैब और व्यावसायिक वाहनों का खर्च बढ़ेगा। इसका सीधा असर माल ढुलाई, डिलीवरी और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है।
उन्होंने कहा, 3.89 की बढ़ोतरी छोटी रकम नहीं है। लगातार बढ़ती ईंधन लागत से व्यापारी और आम आदमी दोनों प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को सीएनजीकी कीमत तय करने की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनाकर उपभोक्ताओं को राहत देनी चाहिए। ‘
विकास जैन ने मांग की कि सीएनजी की कीमत में हुई बढ़ोतरी की समीक्षा के साथ टैक्स, वितरण लागत और अन्य लागत घटकों की भी समीक्षा की जाए तथा अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमी आने पर उसका लाभ भी उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता रहा तो व्यापार मंडल व्यापारियों और उपभोक्ताओं की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती से उठाएगा।