बच्ची की हत्या कर शव बोरे में ले जा रहा था आरोपी, पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर

0
66

GREATER NOIDA NEWS: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने वाले आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को बोरी में ले जाते हुए दिखाई दिया था। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गोली लगी। पुलिस आरोपी को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया।


दरअसल, 28 अगस्त (शुक्रवार) को बच्ची घर से अचानक लापता हो गई थी। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। 5 टीमें बनाईं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से जांच शुरू की। इस दौरान बच्ची के घरवालों ने बलराज को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वह बच्ची के चाचा के यहां किराए पर रहता था। सीसीटीवी में वह बोरी में बच्ची को ले जाता दिख रहा था। शनिवार दोपहर पुलिस ने बलराज को गिरफ्तार कर लिया था। घटना ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र की है।
बच्ची के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को लेकर पुलिस टिड्डी पार्क में हथियार बरामद करने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रुकने को कहा, लेकिन वह नहीं रुका। इस पर पुलिस ने फायर कर दिया, जिससे आरोपी घायल हो गया। पुलिस आरोपी को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आरोपी को मृत घोषित कर दिया।


पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव निवासी छह वर्षीय बच्ची के परिजनों ने उसके बिना बताए घर से चले जाने की सूचना दी थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर ईकोटेक-3 थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। बच्ची को जल्द से जल्द तलाशने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई थीं। टीमों ने गांव और आसपास के इलाकों में तलाश के साथ-साथ अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे।
सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बोरी ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने फुटेज और अन्य माध्यमों से संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया। जांच आगे बढऩे पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया। उसके बाद पुलिस ने बच्ची का शव बरामद कर लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।