Home नोएडा/एन सी आर नोएडा भ्रष्टाचारियों का कुनबा है इंडी एलायंस: गोपाल कृष्ण अग्रवाल

भ्रष्टाचारियों का कुनबा है इंडी एलायंस: गोपाल कृष्ण अग्रवाल

0
भ्रष्टाचारियों का कुनबा है इंडी एलायंस: गोपाल कृष्ण अग्रवाल

NOIDA NEWS: देश के बदलते राजनीतिक समीकरण के विषय पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती देने के लिए बना इंडी गठबंधन बिखरने की ओर अग्रसर है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने कांग्रेस के किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा को ऐसे 9 साल पुराने केस में गिरफ्तार किया जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था, इस पर पंजाब में कांग्रेस -आप में जूतमपैजार है। दिल्ली शराब घोटाले में आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी, अरविंद केजरीवाल के शीशमहल की जांच को कांग्रेस नेता सही बता रहे हैं।
केजरीवाल राजस्थान, छत्तीसगढ़ में जाकर कांग्रेस सरकारों को भ्रष्ट बता रहे हैं। ममता बनर्जी बंगाल में कांग्रेस को 42 में से दो सीटें देना चाहती है वो भी तब जब कांग्रेस वाम दलो से गठबंधन तोड ले। बंगाल में कांग्रेस के अध्यक्ष और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ममता बनर्जी पर भ्रष्टाचार, कुशासन के आरोप लगाते हैं, अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं । यूपी में अखिलेश यादव कांग्रेस की सीटें तय करने की बात करते हैं और मध्य प्रदेश में अकेले चुनाव लडऩे की घोषणा कर चुके हैं। बिहार में सीटों की संख्या को लेकर घमासान है। महाराष्ट्र में भी यही हालात है। मतलब चारों ओर से मारामारी है, ये गठबंधन सिर्फ कागजों में और मीडिया में है। बाकी न इसका स्वरूप तय है, न नेता है और न नीति है।
ये पूरा ठग बंधन, अपने भ्रष्टाचार के कारनामों के फलस्वरूप कार्यवाही से बचने के लिये एकसाथ आया है। ना देश की चिंता है, ना जनता की फि़क्र, बस अपने परिवार की सोच।