मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
259

Noida: थाना सेक्टर 63 पुलिस ने 9 साल की मासूम से दुष्कर्म करने के आरोपी को सोमवार रात को चोटपुर कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
17 दिसम्बर को थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी। महिला का आरोप था कि एक आरोपी ने उनकी 9 साल की भतीजी के साथ छेड़छाड़ की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच की तो किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की बात सामने आई। इसके चलते एफआईआर में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई थी। पुलिस ने आरोपी को रात को चोटपुर कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसकी पहचान बिहार के समस्तीपुर स्थित नऊआचक निवासी अताउर्ररहमान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल में भेज दिया।