एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ भाजपा नोएडा महानगर ने निकाली भव्य पद यात्रा

0
11

NOIDA NEWS: भारत के लौह पुरुष, देश की एकता व अखंडता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जन्म जयंती समारोह के उपलक्ष्य में आज भाजपा नोएडा महानगर द्वारा जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में पद यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।
पद यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, विधायक पंकज सिंह उपस्थित रहे।
पद यात्रा सब मॉल सेक्टर 27 से प्रारंभ होकर एवरग्रीन ब्रह्मपुत्रा मार्केट सेक्टर 29, आंबेडकर पार्क (सेक्टर 37) होते हुए स्टेलर ग्रीन अपार्टमेंट, सेक्टर 45 पहुंची। यहाँ सार्वजनिक सभा के उपरांत यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और नागरिकों को सरदार पटेल जी के जीवन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनके महान योगदान से अवगत कराया गया।
सभा को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक राष्ट्र निर्माता थे। उन्होंने सैकड़ों रियासतों को जोड़कर ‘एक भारतÓ की नींव रखी। आज हमारा दायित्व है कि हम उनके सपनों को साकार करें। जनमानस को अपने संबोधन में विधायक पंकज सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्र को अखंडता का संदेश दिया। भाजपा उनके सिद्धांतों पर चलकर देश को विकास की ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सभी एक होकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करना है। यह यात्रा सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का अभियान है जिसके माध्यम से युवाओं को उनके जीवन से सीखने का अवसर मिल रहा है। श्री महेश चौहान ने पद यात्रा में सम्मिलित सभी एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठनों, पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
पूरी यात्रा में तिरंगे झंडे आकाश में छाए रहे और जय हिंद एवं वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
पद यात्रा में पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, विमला बाथम, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, वीएस चौहान, विपिन मल्हन, योगेंद्र शर्मा, राजकुमार भाटी, अमित त्यागी, जुगराज चौहान, विनोद त्यागी, योगेंद्र चौधरी, चंदगीराम यादव, महेश अवाना, गिरिजा सिंह, ओम यादव, करतार चौहान, चमन अवाना, गिरीश कोटनाला, अर्पित मिश्रा, शशिधर उपाध्याय, गौतम शर्मा, नीरज चौधरी, प्रदीप चौहान, दीनबंधु रामकिशन यादव, मनीष तिवारी, अर्पित गोयल, सत्यनारायण महावर, उमेश पहलवान, मनोज प्रधान, डिंपल आनंद, गणेश जाटव, उमेश त्यागी, पूनम सिंह, राजेंद्र अवाना, प्रज्ञा पाठक, रंजन तोमर, ओम यादव, सचिन अंबावत, नरेश शर्मा, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, एहसान खान, मुक्तानंद प्रधान, राजकुमार बंसल, विकास जैन, नमिता चौबे, डॉ दीपाली, पुष्पा रावत, पल्लवी, पुष्पा भट्ट, प्राची, लक्ष्मी पटवाल, सहित बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।