सोरखा में ताबड़तोड़ फायरिंग

0
12

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में चल रहा विवाद, वीडियो वायरल, पुलिस ने दो पकड़े

NOIDA NEWS: नोएडा के सोरखा गांव में दबंगों ने कई राउंड फायर किया। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव निवासी घरों में घुस गए। जिस घर पर फायर किया जा रहा था वहीं किसी महिला ने एक वीडियो बनाया। जिसे अब वायरल किया गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो-तीन को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस बीच दोनों पक्षों में एक पक्ष के लोग सड़क पर हाथ में डंडा और पिस्टल लेकर पहुंचे। जमकर गाली गलौज किया गया। इसके बाद एक युवक ने तीन से चार राउंड फायर किया। फायर की आवाज सुनते ही ग्रामीण घर के अंदर चले गए। एक महिला ने चोरी से इसका वीडियो बनाया। बताया कि जिस महिला ने वीडियो बनाया दबंग लोग उसी के घर को टारगेट कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।