फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से नंगला चरण दास में लगा निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप, विधायक पंकज सिंह ने किया उद्घाटन

स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी : पंकज सिंह

0
13

NOIDA NEWS: नंगला चरण दास स्थित जूनियर हाईस्कूल में रविवार को फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा मिली। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस मौके पर पंकज सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कई बार छोटी स्वास्थ्य समस्या के लिए भी अस्पताल तक जाना पड़ता है। ऐसे में उनके क्षेत्र में ही निशुल्क स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श उपलब्ध होना काफी उपयोगी है। बीमारी का इलाज कराने से अधिक जरूरी है कि समय रहते उसकी पहचान की जाए। इसके लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकों से परामर्श जरूरी है। लोग स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें और समय-समय पर अपनी जांच कराते रहें। सरकार भी स्वास्थ्य सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सामाजिक संस्थाओं और अस्पतालों को भी आगे आकर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने चाहिए। इससे समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग को सीधा लाभ मिलता है।
फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना है। समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से कई बीमारियों की पहचान शुरुआती स्तर पर ही की जा सकती है।


शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित जांच कराने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी गया। अस्पताल की ओर से आगे भी जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करना और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान में मदद करना है। वहीं विधायक पंकज सिंह ने पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। वहीं फेलिक्स हॉस्पिटल की निदेशक डॉ रश्मि गुप्ता ने बताया कि स्वच्छ और स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण बेहद जरूरी है। पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं और वायु प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। पानी की बर्बादी रोकना, प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करना और कूड़े को निर्धारित स्थान पर डालना हमारी जिम्मेदारी है। वाहनों का कम उपयोग कर पैदल चलने या सार्वजनिक परिवहन को अपनाना भी पर्यावरण संरक्षण में योगदान देता है। यदि आज हम प्रकृति की रक्षा करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और सुरक्षित भविष्य मिल सकेगा।