Kanpur News: नगर निगम में बनेगी आप की सरकार: पंकज अवाना

0
172

Kanpur: आम आदमी पार्टी(Aam Aadmi Party)के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देशानुसार पूरे उत्तर प्रदेश गंदगी हटाओ -झाड़ू चलाओ पदयात्रा अभियान चल रहा है इस अभियान को गति प्रदान करने के लिए आज यूथ विंग के प्रदेश पंकज अवाना कानपुर नगर आये और कानपुर नगर के वार्ड 73 एवं वार्ड 96 के संभावित उम्मीदवारों के समर्थन में पद-यात्राएं की और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि झाड़ू के माध्यम से कानपुर नगर से गंदगी साफ करनी है और नगर निगम में आम आदमी की सरकार बनानी है।
इसके बाद पंकज अवाना ने पार्टी के कृष्णा नगर कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता नगर निगम चुनावो में परिवर्तन चाहती है आम आदमी पार्टी(Aam Aadmi Party) ने जाति-धर्म की राजनीति न कर हमेशा मुद्दों की बात की है। नगर आगमन पर आप यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने शहीद मेजर अविनाश सिंह भदौरिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके चरणो में नमन किया। प्रदेश प्रवक्ता संजीव, कानपुर जिला प्रभारी एडवोकेट अनुज शुक्ला, जिलाध्यक्ष उमेश यादव व जिला महासचिव के पी त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता मदन लाल भाटिया ने भी संबोधित किया।
अवाना ने आगे कहा कि आप यूथ विंग के कार्यकर्ता हर बूथ पर 10 यूथ की मजबूत टीम बनेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि निकाय चुनाव में आप यूथ विंग की संगठनात्मक शक्ति पूरी तकत के साथ पूरे प्रदेश भर में हर बूथ को जिताएगी द्य यूथ विंग के जिला अध्यक्ष आबिद अली गाजी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना का जोरदार स्वागत किया गया ।यूथ विंग महासचिव असलम अंसारी, यूथ विंग सचिव मुकेश झा,रवि प्रताप समेत सैकड़ों साथियों ने स्वागत किया। आगरा से सैंकी शर्मा, आनंद कुमार, चिराग प्रधान, प्रदेश सचिव सोम नाथ पाल, दीप चंद्र, अश्वनी, हरीश, नरेंद्र, ललित बाल्मीकि, रत्नेश, उपेंद्र, जीतू फेरवानी, संदीप शुक्ला, संजय झा, नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रशांत त्रिपाठी व प्रशांत शुक्ला समेत बहुत सारे साथी मौजूद रहे।