उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने सेक्टर 51 में धूमधाम से किया ध्वजारोहण, निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

0
30

Noida/Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के तत्वाधान में शनिवार को नोएडा के सेक्टर 51 स्थित परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक विशाल एवं भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं स्थानीय निवासियों ने पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में हिस्सा लिया। ध्वजारोहण के उपरांत क्षेत्र में एक विशाल तिरंगा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें ‘भारत माता की जय और ‘वंदे मातरम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
देश की अखंडता के लिए कानून का पालन जरूरी: थाना प्रभारी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय थाना प्रभारी राम प्रसाद शर्मा ने ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हम सभी को एकजुट होकर रहना होगा। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में कानून और व्यवस्था के अनुरूप कार्य करना ही देश के प्रति हमारी सच्ची सेवा है। ‘
आजादी की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने का संकल्प: उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने अपने संबोधन में शहीदों को नमन करते हुए कहा कि, ‘यह आजादी हमें आसानी से या मुफ्त में नहीं मिली है। इसके पीछे अनगिनत बलिदानियों की शहादत और कुर्बानी है। इस आजादी की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है। हमें अपने घर-परिवार के साथ-साथ देश की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। ‘
समाज और व्यापारियों के हित में समर्पित रहेगा व्यापार मंडल: कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं प्रदेश सचिव मनीष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, ‘तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हम हर वर्ष इसी तरह गर्व के साथ तिरंगा फहराते रहेंगे और युवाओं में देशभक्ति की नई ऊर्जा का संचार करेंगे। युवा व्यापार मंडल हमेशा समाज के कल्याण और व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित रहेगा। ‘
वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने कहा कि, ‘जन-गण-मन हमारे दिलों की धड़कन है और वंदे मातरम हमारी आत्मा में बसा है। यही हमारे जीवन का मुख्य आधार है। ‘
इन गणमान्य हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रम में युवा व्यापार मंडल, युवा शक्ति, महिला प्रकोष्ठ सहित कई प्रमुख हस्तियों और व्यापारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी व अतिथि:
प्रदेश नेतृत्व: विकास जैन (प्रदेश अध्यक्ष), निखिल अग्रवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष), राजेश जिंदल (प्रदेश महामंत्री), मनीष शर्मा व विवेक अग्रवाल (प्रदेश सचिव), कुलदीप सिंह, निशांत गर्ग पंकज गुप्ता व अन्य।
उद्योग प्रकोष्ठ: शक्ति सिंह (अध्यक्ष, उद्योग प्रकोष्ठ), अमित गोयल (उपाध्यक्ष, उद्योग प्रकोष्ठ)।
महिला प्रकोष्ठ: चारु जैन (अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ गाजियाबाद), श्रीमती कविता लोढ़ा (महामंत्री, नोएडा महानगर), सुभ्रा, प्रज्ञा।
सेक्टर 51 व स्थानीय प्रतिनिधि: नीरज शर्मा, अनिल, दीपक शर्मा, नवसागर इलेक्ट्रिक के प्रतिनिधि सहित कई अन्य स्थानीय व्यापारी और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ध्वजारोहण और तिरंगा यात्रा के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने देश की उन्नति, शांति और समृद्धि में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।