आठवें नेशनल बिजनेस समीट मे होगी विकासशील भारत को विकसित बनाने पर चर्चा : संजय गोयल

0
221

नोएडा। भारत को विकासशील देश से विकसित राष्ट्र बनाने के भारतीय अर्थव्यवस्था पर विचार हेतु राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा आठवें नेशनल बिजनेस सम्मिट का आयोजन रविवार को नोएडा में किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक व नोएडा महानगर अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश, स्वतंत्र देव सिंह आमंत्रित है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद व दिल्ली के पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल होंगे। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति लोगों मे जोश भरने का काम करेगी। जबकि मुदित अग्रवाल, अशोक बुबानीवाला, अजय गुप्ता, संतोष मंगल, मनीष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मनोज सिंघल, नितिन गुप्ता, गोविंद बाबू टाटा, छाजू राम अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, अनुज गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल और सौरभ अग्रवाल की देखरेख में पूरा कार्यक्रम संपन्न होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here