Noida News: माकपा व सीटू कार्यकर्ताओं ने मनाया भगत सिंह का 116वां जन्मदिन

0
324

Noida: अमर शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह का 116 जन्मदिन सीटू व माकपा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर- 8, नोएडा पर धूमधाम से मनाया और उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर सीपीआईएम जिला प्रभारी व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए हर धर्म और जाति के लोगों ने भारी कुर्बानियां दी हैं उक्त में भगत सिंह का विशेष स्थान है उन्होंने कहा कि आजादी के जिन मूल्यों में सपनों के लिए भगत सिंह ने फांसी का फंदा पहना आज उन मूल्यों/ सपनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। अंग्रेजी हकूमत द्वारा मजदूर विरोधी लेबर कानूनों के खिलाफ असेंबली में बम फेक कर उन्होंने अंग्रेजी हकूमत की जड़ें हिला दी थी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार कुर्बानियों से हासिल किए गए कानूनों को उद्योगपतियों के पक्ष में लेबर कोड़ों के माध्यम से बदल रही है आज देश को फिर विदेशी कंपनियों के लिए खोल दिया गया है। जनता की रोजी-रोटी भाईचारा जनतंत्र को देश की आजादी के लिए खतरा पैदा कर दिया गया है उपरोक्त हालातों के खिलाफ एकजुट होकर लडऩे की जरूरत को उन्होंने रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने भगत सिंह के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया।