यमुना सफाई में अहम योगदान देने पर जलशक्ति मंत्रालय ने वाईएसएस फाउंडेशन को किया सम्मानित

0
397

नई दिल्ली/नोएडा। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा गंगा उत्सव 2022 का आयोजन मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली में किया गया। इसमें नोएडा शहर के लिए बहुत खुशी की बात है कि नोएडा शहर की एक संस्था वाईएसएस फाउंडेशन(YSS Foundation) को यमुना सफाई में अपना अहम योगदान और कालिंदी कुंज घाट को चमकाने के कार्य पर नमामि गंगे योजना के अंतर्गत जनरल डायरेक्टर डी अशोक कुमार एवं भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के सचिव पंकज कुमार के द्वारा गंगा उत्सव पर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। जल शक्ति मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत द्वारा वाईएसएस फाउंडेशन(YSS Foundation) के कार्यों की सराहना की गई। वाईएसएस फाउंडेशन(YSS Foundation) लगातार काफी समय से कालिंदी कुंज घाट पर यमुना एवं उनके घाट की सफाई व्यवस्था में कार्यरत है। जिसका असर कालिंदी कुंज घाट यमुना पर दिखाई दे रहा है। संस्था के संस्थापक सचिन गुप्ता, यमुना कोऑर्डिनेटर दुर्गा प्रसाद दुबे, दिनेश कुमार, पंकज मिश्रा एवं टीम वाईएसएस को सम्मानित किया गया। पहली बार गंगा उत्सव में यमुना घाट का आयोजन किया गया जो कि संस्था के लिए काफी फक्र की बात है जिनका कार्य जमीनी स्तर पर दिख रहा है। गंगा उत्सव में वाईएसएस की तरफ से 130 लोगों ने भाग लिया और बढ़-चढ़कर गंगा उत्सव में आयोजित कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।