Noida News: निकाय चुनाव को देखते हुए विपक्ष के कई नेता भाजपा में हुए शामिल

Noida: निकाय चुनावों को लेकर बिगुल बज चुका है। इस दौरान जिले में कमजोर दिखाई दे रहे विपक्ष को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। वर्तमान में दनकौर व जहांगीरपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष, कई पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद सहित सैकड़ों लोगों ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा जिला कार्यालय पर हुए सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा और दादरी विधायक तेजपाल नागर ने अन्य पार्टी से आए नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकारों की योजनाओं से प्रभावित होकर आज सैकड़ों की संख्या में अन्य पार्टियों से लोग भाजपा में शामिल हुए। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि जनता को झूठे वादे नहीं विकास चाहिए।
निकाय चुनाव में विपक्ष कमजोर: गौतमबुद्ध नगर में मुख्य विपक्षी पार्टी सपा ही है, जो भाजपा को टक्कर देने का दमखम रखती है। लेकिन जिस प्रकार से सपा,बसपा और प्रसपा के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा का दामन थाम रहे हैं, उसे कहीं न कहीं विपक्ष कमजोर होता दिखाई दे रहा है। नगर निकाय चुनाव जल्दी होने वाले हैं, जिसके चलते नेता भी पार्टी बदल रहे हैं।

More From Author

Noida News: प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश को नोवरा सम्मान

भारत नवाचार और उद्यमशीलता का घर है: उपराष्ट्रपति