Khoda News: अंजना दुबे ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

0
245

Khoda: खोड़ा नगर पालिका स्थित दीपक विहार वार्ड नंबर 28 से भाजपा के संयोजक एडवोकेट अखिलेश दुबे की धर्मपत्नी समाजसेविका अंजना दुबे ने ठंड को देखते हुए शुक्रवार की दोपहर सेक्टर 63 में गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए। इस दौरान अंजना दुबे ने सभी को ठंड से बचने की सलाह दी और बताया कि आती हुई और जाती हुई ठंड ज्यादा खतरनाक होती है इसलिए सभी अपना और अपने बच्चों का ख्याल रखें। इसी के साथ उन्होंने समाज के अन्य वर्ग से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की गुजारिश की है। गौरतलब है कि समाज हित में अंजना दुबे व उनके पति एडवोकेट अखिलेश दुबे द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य होते रहते हैं।