वरिष्ठ पत्रकार पवन राज सिंह को पितृशोक

0
112

Noida/Khoda Colony: नोएडा के आजाद विहार स्थित खोडा कालोनी में मंगलवार सुबह वरिष्ठ पत्रकार पवन राज सिंह के पिता श्री तेजपाल सिंह का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मेट्रो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से परिवार और मित्रों में शोक की लहर है। आपको बता दे की श्री तेजपाल सिंह अपने पीछे तीन पुत्रों पवन राज सिंह, राजेंद्र कुमार और ललित कुमार सहित हंसता-खेलता एक बड़ा परिवार छोड़कर गए हैं। उनके निधन पर परिजनों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को ब्रजघाट, गढ़ गंगा में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय फोकस परिवार की तरफ से श्री तेजपाल सिंह की स्मृति को कोटि-कोटि नमन। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।