NOIDA NEWS: भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा भाजपा नोएडा महानगर जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में आज श्री मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सौरखा, सेक्टर-115, सोरखा पुराना गेट के पास, नोएडा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यालय परिसर में पहले रंगोली प्रतियोगिता और उसके बाद भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रभावना, देशभक्ति और राष्ट्रनायकों के जीवन से प्रेरणा प्राप्त करने की भावना विकसित करना था।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री महेश चौहान जी ने कहा कि आज हम सभी सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जन्म जयंती पर यहाँ एकत्र हुए हैं। लौह पुरुष सरदार पटेल जी ने केवल भारत का नक्शा नहीं जोड़ा, बल्कि करोड़ों भारतीयों के दिलों को जोड़कर अखंड भारत का निर्माण किया। 565 रियासतों को एक भारत में शामिल करने का साहस और संकल्प केवल लौह पुरुष सरदार पटेल के पास था।
उन्होंने कहा कि एकता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। सरदार पटेल का यही संदेश आज भी प्रासंगिक है। आप सभी बच्चे भारत का भविष्य हैं, राष्ट्र निर्माण में आपकी सक्रिय भूमिका आवश्यक है।
अपने संबोधन में उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और भाजपा टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा आज बच्चों ने सरदार पटेल के विचारों को रंगों और शब्दों से जीवंत कर दिया।
हमें गर्व है कि हमारी नई पीढ़ी राष्ट्रनायकों से प्रेरणा ले रही है। पूरा सभागार जय हिंद और वंदे मातरम् के नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में विजेता बच्चों को महानगर अध्यक्ष ने मेडल देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित त्यागी, विनोद शर्मा, ओमवीर अवाना, रामकिशन यादव, भूपेश चौधरी, संजय शर्मा, महेंद्र शर्मा, नमिता चौबे, उपदेश तिवारी, केशव शर्मा, मनोज चौहान, कुलदीप, देवेंद्र सहित बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे उपस्थित हुए।






