युवराज मामले में चर्चा में आया मनिंदर गिरफ्तार

0
4

-नोएडा में रेस्टोरेंट, रेहड़ी वालों से रंगदारी मांगने के आरोप में भाई संग अरेस्ट

NOIDA NEWS: नोएडा के सेक्टर 150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की पानी में डूबने से हुई मौत के मामले में चर्चा में आए डिलीवरी बॉय मनिंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनिंदर पर रेस्टोरेंट और रेहड़ी वालों से रंगदारी मांगने का आरोप है। पुलिस ने उसके भाई नरेंद्र को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त और अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गुरुवार को सेक्टर 150, नोएडा से मनिंदर और नरेंद्र (पुत्रगण महरचंद, निवासी गढ़ी समस्तीपुर) को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। ये लोग रेस्टोरेंट संचालकों और ढकेल वालों को डरा-धमकाकर हर महीने 20 से 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगते थे। एक पीडि़त की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। इनके खिलाफ पहले भी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है।
गौरतलब है कि मनिंदर तब चर्चा में आया था जब नोएडा के सेक्टर 150 में युवराज मेहता की कार पानी में गिर गई थी। उस समय मनिंदर ने दावा किया था कि युवराज को कोई मदद नहीं मिली और वह खुद पानी में उतरा था।