NOIDA NEWS: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के तत्वावधान में नोएडा थाना सेक्टर-49 में स्नेह, सम्मान और भाईचारे का संदेश देते हुए रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नेहा टी. जैन, उपाध्यक्ष चारू जैन, सचिव रोशनी तथा गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने सहभागिता की। इस अवसर पर थाना सेक्टर-49 के एसएचओ राम प्रसाद शर्मा एवं उपनिरीक्षक पल्लवी को राखी बांधकर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई।

प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। समाज की सुरक्षा और सेवा में दिन-रात समर्पित पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है।
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नेहा टी. जैन ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर उन्हें राखी बांधना हमारे लिए स्नेह, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की ओर से सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।






