Noida: उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा आज यानी कि 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट से बहुत सारी उम्मीदें हैं।
प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने कहा एक देश एक कानून और एक जीएसटी का नियम होना चाहिए। एकल बिंदु जीएसटी के ऊपर सरकार को काम करना चाहिए। जिससे व्यवसाय करना आसान हो जाए।
प्रदेश महामंत्री निखिल अग्रवाल ने कहा कि इस बार सरकार को ऑनलाइन व्यापार पर लगाम लगानी चाहिए। जिससे परम्परागत बाजार खत्म हो जाएंगे।
प्रदेश महामंत्री प्रवीण गर्ग ने कहा कि सरकार को नए स्टार्टअप की ओर ध्यान देना चाहिए और बिना ब्याज के 1000000 तक मुहैया करवाने चाहिए।
प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल ने कहा कि अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए जीएसटी को सरल बनाना चाहिए। जिस देश में नए निवेश की संभावनाएं बढ़ेगी।
प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन उम्मीद की इस बार बजट में टैक्स स्लैब को बढ़ाया जाएगा। जिससे मध्यमवर्ग को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। केंद्र सरकार को होम लोन की ब्याज दरों को कम करना चाहिए। होम लोन की दरें बढऩे से मध्यमवर्ग घर खरीदने से वंचित रह गए हैं।