पेड़ से टकराई कार, दम्पत्ति और मासूम बच्चे की मौत

0
131

Greater Noida: थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर 160 के पास तेज गति से दौड़ रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दम्पत्ति और मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि दो महिला घायल हो गए। घटना के समय सभी आगरा से शादी में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दिल्ली के विकास नगर एक्सटेंशन निवासी 25 वर्षीय कार्तिक गुप्ता, 23 वर्षीय शिवानी, कार्तिक की 18 वर्षीय साली शीतल शर्मा, कार्तिक का तीन माह का बच्चा और कार्तिक की बुआ सुमन गुप्ता निवासी मोती नगरए सुदर्शन पार्कए नई दिल्ली से आगरा एक शादी में शामिल होने गए थे। शनिवार तडक़े सभी कार से वापस दिल्ली लौट रहे थे। सेक्टर 160 के पास से कार्तिक की कार सडक़ किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसकी वजह से सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार्तिक गुप्ता और उनकी साली शीतल शर्मा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां कार्तिक गुप्ता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सुमन गुप्ता और कार्तिक गुप्ता के 3 माह के बच्चे को फेलिक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां 3 माह के बच्चे की मौत हो गई। कार्तिक गुप्ता की पत्नी शिवानी को जेपी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी कार, नींद की झपकी से हुआ हादसा: एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक कार्तिक मशीनों की बोरिंग का काम करते थे। कि आशंका है कि रात में कई घंटे कार चलाने के कारण कार्तिक गुप्ता को नींद आई होगी। वहीं, उनकी कार भी 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी। नींद की झपकी आने पर तेज रफ्तार कार उनके नियंत्रण से बाहर हुई और पेड़ से टकराने से हादसा हुआ है।