होटल के बाथरूम में प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

0
199

Noida: थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छिजारसी स्थित ओयो होटल में शुक्रवार रात प्रेमी ने प्रेमिका (38) की हत्या कर दी। होटल के बाथरुम में उसका शव मिला। आरोपी प्रेमी कैंचीनुमा कटरा से महिला पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस जांच में पता चला है कि प्रेमी की शादी होने वाली थी। प्रेमिका शादी का विरोध करती थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कैंची बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल दिया है।
सेंट्रल नोएडा जोन एडीसीपी राजीव दीक्षित ने बताया कि छिजारसी कालोनी आरजे विलेज स्थित ओयो होटल के कर्मचारियों ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना दी कि एक कमरे के बाथरूम में महिला का लहूलुहान शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृत महिला की शिनाख्त 38 वर्षीय अनीता पत्नी राजेंद्र बाबूब निवासी इटावा के रूप में हुई। अनीता अपने पति के साथ सेक्टर 63 स्थित चोटपुर कालोनी में किराए पर रह रही थी। होटल के कर्मचारियों ने बताया कि अनीता शुक्रवार की दोपहर को इटावा के सोनू के साथ आई थी। देर शाम जब होटल का स्टाफ कमरे में पहुंचा तो अनीता बाथरूम में लहूलुहान हालत में मृत पड़ी हुई थी और कमरे से सोनू नहीं था। पुलिस ने मृतका के पति राजेंद्र बाबू को इस हादसे की सूचना दी। पति राजेंद्र ने बताया कि सोनू उनका दूर का रिश्तेदार है और वह भी हाल में चोटपुर कॉलोनी में उनके पड़ोस में रह रहा है। मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है।
सोनू के पास मंगेतर का कॉल आने पर झगड़ा हुआ था शुरू: पुलिस पूछताछ में सोनू ने बताया कि उसकी तीन मई को शादी होने वाली थी। शादी तय होने के बाद आरोपित ने महिला से मिलना-जुलना कम कर दिया। शुक्रवार को सोनू और अनीता से छिजारसी कालोनी आरजे विलेज स्थित ओयो होटल में मिले। इस बीच सोनू के मोबाइल पर उसकी मंगेतर का कॉल आ गया। बस इसी बात को लेकर अनीता झगड़ा करने लगी। इस बीच उसने गुस्से में आकर कैंचीनुमा कपड़े काटने वाले कटर से अनीता के माथे और चेहरे पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
सिर व चेहरे पर भारी चीज से किया हमला: थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे ओयो होटल के मैनेजमेंट ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अनीता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अनीता के सिर व चेहरे पर चोट के निशान मिले है। महिला के दो बच्चे है। इसमें बड़े लड़के की उम्र करीब 18 साल है।