आठवीं नेशनल बिजनेस समिट में हुई व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा

0
253

नोएडा। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के द्वारा देश के विकास व रोजगार में रिटेल सेक्टर की भूमिका पर परिचर्चा तथा समसामयिक समस्याओं के समाधान के विचार हेतु 8वीं नेशनल बिजनेस सम्मिट तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित किया गया।
नेशनल बिजनेस सम्मिट का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ आदेश गुप्ता अध्यक्ष भाजपा दिल्ली प्रदेश, पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, प्रवक्ता कांग्रेस गौरव बल्लभ जी एवं जिला अध्यक्ष नोएडा महानगर बीजेपी मनोज गुप्ता द्वारा किया गया। बिजनेस सम्मिट की अध्यक्षता राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने की संचालन राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री दीपक अग्रवाल ने किया। सभी अतिथियों का स्वागत संयोजक संजय गोयल महानगर अध्यक्ष नोएडा द्वारा किया गया। बिजनेस सम्मिट में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान प्रदेश के उद्योगपति व व्यापारियों ने सहभागिता की। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के 3 वार्षिक चुनाव बीपी शर्मा व नीरज बंसल चुनाव अधिकारी की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए, जिसमें नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अमित गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष, अजय गुप्ता राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजीत सिंह बग्गा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संतोष गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संदीप बंसल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दीपक अग्रवाल राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री, गोविंद बाबू टाटा राष्ट्रीय महामंत्री, विकास गर्ग राष्ट्रीय महामंत्री, सानू गुप्ता राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, राजीव जयराम, पंडित गजेंद्र शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री, ओंकार केसरवानी राष्ट्रीय मंत्री, मनोज सिंघल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा नितिन गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा, शिवम विश्नोई राष्ट्रीय महामंत्री युवा, उल्लास दोनोरिया राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, अनोज गुप्ता राष्ट्रीय मंत्री युवा, संगीता गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला, नीमा अग्रवाल राष्ट्रीय महामंत्री महिला, रीना सहाय राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सभी पदाधिकारियों को पद व कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता के द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, राष्ट्रीय समन्वयक के पद पर मुदित अग्रवाल व संतोष मंगल को मनोनीत किया गया।
आदेश गुप्ता अध्यक्ष भाजपा दिल्ली ने अपने उद्बोधन में कहा देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 30 फीसद तो देश के निर्यात में 48 फीसद की हिस्सेदारी रखने वाले एमएसएमई को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार से लेकर देश की सरकार ने बड़े कदम उठाए गए हैं। मुद्रा लोन छोटे व्यापारियों के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से सरकारी विभागों की खरीदारी भ्रष्टाचार मुक्त कर छोटे मध्यम दुकानदारों की आय को बढ़ाने का काम कर कर रही है तथा छोटे व्यापारियों एमएसएमई मंत्रालय में सम्मिलित कर उत्थान का रास्ता खोलने का काम किया है। आज व्यापारी भयमुक्त होकर उत्तर प्रदेश में व्यापार कर पा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने अपने उद्बोधन में संगठन के समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पुन: अध्यक्ष पद पर चुनने के लिए समस्त सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज से 5 वर्ष पूर्व इस समय जीएसटी लगाई जा रही थी, उस समय कहा गया था कि जीडीपी का हमारा 2 से 2.5 प्रतिशत जीडीपी देश की बढ़ेगी। जिसका उद्देश्य था देश में जीडीपी बढ़ोतरी होगी तथा महंगाई पर नियंत्रण हो तथा देश में निवेश बढ़े और राजस्व की बढ़ोतरी हो तथा जो आम व्यापारी है उसको कागजी कार्यवाही से न गुजरना पड़े। आज वर्तमान परिस्थितियों में जीएसटी के जो उद्देश्य बनाए गए थे, उसमें जीएसटी जितनी सरल होनी चाहिए थी आम व्यापारी के लिए अभाव दिखता है। वही देश के रिटेल सेक्टर ऑफलाइन व्यापार करने वालों की की इनकम घट रही है तथा दिक्कतें बड़ी हैं।
सबसे बड़ी समस्या खुदरा व्यापार के लिए ई-कॉमर्स में रिटेल सेगमेंट में जिस तरह की ग्रोथ देखने को मिल रही है। वह खुदरा व्यापार के लिए दिक्कतें खड़ी करती जा रही है। जिससे आज खुदरा व्यापार जहां बंद हो रहा है। वही रोजगार घट रहा है देश की लाइफ में खुदरा व्यापार को बचाने के लिए ई व्यापार पर अतिरिक्त कर तथा अलग से खुदरा व्यापार मंत्रालय का गठन किया जाए।
स्वागताध्यक्ष दीपक अग्रवाल राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री, गोविंद बाबू टाटा राष्ट्रीय महामंत्री नितिन गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा), कार्यक्रम की व्यवस्था प्रमुख मुकेश गुप्ता महासचिव नोएडा अनुज गुप्ता कोषाध्यक्ष नोएडा, प्रदीप अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष नोएडा, सौरभ अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष नोएडा, कुलदीप गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष नोएडा, राजेंद्र जैन, संदीप अग्रवाल,सुरेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, विपिन अग्रवाल, सुशील सिंघल, विकास बंसल, दशरथ बंसल, पुनीत गर्ग, राहुल गुप्ता, नेत्रपाल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, भूपेंद्र मित्तल, अमीश राजवंशी, नवनीत गुप्ता, लघु अग्रवाल, अजय जैन, विकास जैन, सौरभ गुप्ता, तुषार गोयल, मयंक अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here