सेक्टर 108 आरडब्ल्यूए में विनोद शर्मा ने दोहराया विजयी पताका

0
355

Noida: सेक्टर 108 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। जिसमें एक विनोद शर्मा पैनल को सेक्टरवासियों ने अपना प्यार और समर्थन दिखाते हुए उन्हें फिर से अपने सेक्टर का अध्यक्ष चुना। अध्यक्ष विनोद शर्मा ने समस्त सेक्टरवासियों का धन्यवाद करते हुए उनका तहेदिल से आभार जताया व उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का आश्वासन भी दिया।
साथ ही उन्होंने बताया कि सेक्टर में लोगों की आस्था को देखते हुए जल्द ही मंदिर का निर्माण भी कराया जाएगा व सभी धार्मिक उत्सव व कार्य धूमधाम से संपूर्ण होंगे।