तहसील सदर में भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने उठाई आवाज

0
33

Gautam Buddha Nagar News: करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने तहसील सदर (डाढ़ा) में कथित भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, अव्यवस्थित कार्यप्रणाली तथा फरियादियों के उत्पीडऩ पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। जिला अध्यक्ष गौरव भाटी (युवा प्रकोष्ठ) के नेतृत्व में तहसील परिसर में प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार पूजा चौधरी को सौंपकर तहसील की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व मास्टर दिनेश नागर ने कहा कि तहसील से संबंधित सामान्य राजस्व कार्यों के लिए भी आम नागरिकों, विशेषकर गांव, गरीब, किसान एवं मजदूर वर्ग को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। संगठन के अनुसार, दाखिल-खारिज, कुरेबंदी, पैमाइश, आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न राजस्व कार्यों में अवैध धनराशि मांगे जाने तथा रिश्वत नहीं देने वाले फरियादियों के कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। चौधरी प्रवीण भारती ने कहा कि तहसील की इस भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन कर चेतावनी दी गई कि आगामी समय से भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान- मास्टर दिनेश नागर, बलराज हूंण, प्रेम प्रधान, राकेश नागर, ब्रह्मपाल कपासिया, गौरव भाटी, आकाश नागर, प्रेमराज भाटी, सुरेंद्र तोमर, कृष्णा नागर, यतेंद्र नागर, ओमकार प्रधान, रविन्द्र नागर, जितेंद्र कुमार, प्रीतमपाल राठी, दुलीचंद नागर, विजेंद्र नागर, वरुण धीर सिंह, मलखान यादव व रोहतास नागर आदि लोग मौजूद रहे।