पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शव बरामद

0
75

Jewar: थाना जेवर पुलिस ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर यमुना नदी में फेंकने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने गुरुवार शाम यमुना नदी से महिला के शव को भी बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बुधवार शाम हत्यारोपी सरवन निवासी गांव ग्राम भगवंतपुर छातांगा को गिरफ्तार किया है। इसने अपनी पत्नी उषा की 2 अप्रैल की रात को अपने साथी गोवर्धन के साथ गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को एक बोरे में लपेटकर यमुना नदी में फेंक दिया था।आरोपी ने पत्नी की हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगाने के बाद थाने में आकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई। अगले दिन पुलिस ने शक होने पर उसे पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंक दिया है। करीब 3 दिन से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुटी थी। गुरुवार शाम को महिला का शव पुलिस ने नदी से बरामद किया। उसकी हत्या करने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।