अमेजॉन वेयरहाउस लूट का खुलासा, दो सुरक्षा गार्डों सहित तीन गिरफ्तार

0
123

Greater Noida: थाना सूरजपुर पुलिस ने अमेजॉन वेयरहाउस में लूट का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घटना को अमेजॉन वेयरहाउस के पूर्व सुरक्षा गार्डों ने कर्जा उतारने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई तिजोरी और 12 लाख 25,631 रुपए बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों में दो आरोपी अमेजॉन वेयरहाउस के ही पूर्व सुरक्षा गार्ड हैं।
सेंट्रल नोएडा के एडीसीपी साद मिया खान ने बताया कि 1 जनवरी को सुबह 3 बजे अमेजॉन वेयरहाउस पर बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस दौरान बाइक सवार बदमाश वेयरहाउस से तिजोरी लूट कर फरार हो गए थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज को पुलिस को खंगाला गया और लूट का खुलासा करने के लिए चार टीम बनाई गई। सीसीटीवी फुटेज में एक पल्सर बाइक कैद हुई। उसी के आधार पर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इन बदमाशों तक पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने सूरजपुर कस्बे की श्यामविहार कॉलोनी से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान औरैया निवासी राजकुमार, बुलंदशहर के बड़ौदा निवासी सचिन और राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने इन लोगों के कब्जे से अमेजन कंपनी से लूटी हुई तिजोरी और पूरा कैश बरामद कर लिया। दरसअल सारा कैश तिजोरी में ही था। आरोपियों ने तिजोरी को ग्राइडर से काटने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। आरोपी राजकुमार और सचिन पहले वेयरहाउस में सुरक्षा गार्ड थे। चार महीने पहले दोनों ने नौकरी छोड़ दी थी। पूछताछ में बताया कि जब वे लोग यहां पर सुरक्षा की नौकरी करते थे तो उन्हें इसकी पूरी जानकारी थी। उन्हें यह पता था कि 1 तारीख को यहां पर स्टाफकम रहेगा। उस दिन कैश भी ज्यादा रहेगा। इसी को लेकर उन्होंने सुबह 3 बजे वेयरहाउस पर धावा बोला। कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर तिजोरी लेकर फरार हो गए।