12 फरवरी को मुजफ्फरनगर में होगा किसानों की ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ: अमित त्यागी

0
153

NOIDA NEWS: ग्राम परिक्रमा यात्रा की जानकारी देने के लिए भाजपा किसान मोर्चा द्वारा मथुरा महानगर एवं जिले की कार्यशाला भाजपा कार्यालय मथुरा पर संपन्ना हुई। जिले की कार्यशाला में मुख्य रुप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सतेंद्र तुगना एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित त्यागी उपस्थित रहे। त्यागी ने अपने प्रवास के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों को ग्राम परिकमा यात्रा एवं आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रत्येक ग्राम में ग्राम परिक्रमा यात्रा 12 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक होनी है। जो कि उत्तर प्रदेश एवं सम्पूर्ण देश का मुख्य कार्यक्रम एवं शुभारंभ समारोह 12 फऱवरी 2024 को शुक्रताल जनपद मुजफ़्फ़ऱनगर में सुनिश्चित किया गया है। इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जे. पी. नड्डा उपस्थित रहेंगे। सभी मंडलों की कार्यशाला 5 से 6 फरवरी तक संपन्न करनी है। जिसकी तैयारी के लिए प्रत्येक जिला पदाधिकारी का मंडल में प्रवास सुनिश्चित हुआ है। ग्राम परिक्रमा यात्रा का कार्यक्रम प्रत्येक दिन न्यूनतम हर मंडल में दो कार्यक्रम प्रभावी ढंग से संपन्न करने हैं। अमित त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएं जिससे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के संकल्प को पूरा किया जा सके। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन फरवरी माह में दिल्ली के आस पास प्रस्तावित है अधिवेशन में चलने की भी हम सभी को तैयारी करनी है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश सतेद्र तुगाना ने संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में किसान इस देश के स्वाभिमान का प्रतीक बन गया है सरकार ने किसानों के हित में निर्णय लेकर यह सिद्ध किया है कि वह किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव किसानों के बीच जाकर, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषक दुर्घटना योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,मृदा हेल्थ कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड और गन्ना मूल्य में वृद्धि जैसी केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां किसानों को बतायी जाएगा।
उत्तर प्रदेश में 50 हजार ग्राम पंचायत में गांव- गांव चौपाल लगाकर मोदी सरकार के कार्यकाल में खेती किसानी के विकास और किसानों के उत्थान के काम गिनाएंगे। पार्टी के सभी अभियानों से जुड़कर 80 की 80 सीटें जीतने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग का आवाहन किया। तुगाना जी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं किसान भाइयों से निवेदन किया है कि वह नमो ऐप डाउनलोड अवश्य करें।
कार्यशाला में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशांत पूनिया , मथुरा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी और निर्भय पांडे, मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र प्रधान, चरण सिंह जादौन, संतोष सिकरवार ,सत्येंद्र त्यागी, मनोज सोनोट, मेरूकांत पांडे, प्रवीण , सुरेश तरकर, सहित दोनों जिलों के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री उपस्थित हुए।