हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

0
107

Noida: हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला स्वस्थ होने के बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनका स्वास्थ्य अब काफी बेहतर बताया जा रहा है।
26 फरवरी को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उनको नोएडा के सेक्टर-27 कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि राज्यपाल की एक धमनी में ब्लाकेज था। जिसकी तुरंत एंजियोप्लास्टी कर ठीक किया गया। उनका इलाज डा. डीएस गंभीर की देखरेख में किया गया। बुधवार को स्वास्थ्य जांच के बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। भर्ती होने के एक दिन बाद ही हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह खुद अस्पताल में उनका हाल चाल लेने आए थे।