Noida News: नि:शुल्क मंडलीय होमियोपैथिक चिकित्सा मेला शुरू

0
270

Noida: सेक्टर-66(Sector-66) स्थित ममूरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(Primary Health Centre) में सोमवार को आयुष विभाग द्वारा अयोजित निशुल्क मंडलीय होमियोपैथिक चिकित्सा मेला(Homeopathic Medicine Fair) का पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने होमियोपैथी चिकित्सकों को आह्वान किया कि होमियोपैथी को आम लोगों तक पहुंचाएं। क्योंकि इसकी औषधियों का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।
पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने बताया कि कोरोना काल में अंग्रेजी दवाओं के मुकाबले होमियोपैथी के प्रति लोगो में विश्वास बढ़ा है। इसलिए इसका लाभ उठाते हुए मानव सेवा भाव के रूप में इसे जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपिका आसीजी, डॉ.नीलिमा अग्निहोत्री, राजेंद्र शर्मा, मोहित शर्मा एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं चिकित्साकर्मी उपस्थित थे।