पुलिस कमिश्नर ने पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण

0
91

Noida: शासन द्वारा वर्ष 2023 में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में गौतमबुद्धनगर पुलिस लाइन, पुलिस मुख्यालय, सभी थानों व कार्यालयों में हजारों की संख्या में वृक्षारोपण किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की।
नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा जनपद के सभी नागरिकों को आओ हम सब मिलकर प्रकृति का सौंदर्य बढ़ाएं का संदेश देते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाईन गौतमबुद्धनगर में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण करने के बाद उनके द्वारा बताया गया कि वृक्ष हमें अनमोल जीवन प्रदान करते हैं। धरती का संतुलन बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण किया जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि बढ़ते प्रदूषण के कारण मानव जीवन के सामने ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन समेत अनेकों विकट समस्याएं खड़ी हैं। यदि सभी लोग मिलकर अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करें तो ये सभी समस्याएं कम हो सकती हैं। वृक्ष हमें स्वच्छ वायु व बेहतर जीवन देने के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन भी बनाए रखते हैं। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था आनंद कुलकर्णी, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार सहित गौतमबुद्धनगर के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी लोगों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी लोगों ने जिले के निवासियों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील भी की।