सपा नेताओं ने मनाई कर्पूरी ठाकुर जी की 99वीं जयंती

0
118

Noida: समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने सेक्टर 9 स्थित सपा कार्यालय पर जननायक समाजवादी नेता श्री कर्पूरी ठाकुर जी की 99 वीं जयंती पुष्प अर्पित कर धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में उपस्थित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी ने कहा कि श्री कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिक्षक तथा बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री थे, उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा कि उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा जाता था। महानगर महिला अध्यक्ष सुनीता शारदा ने कहा कि श्री कर्पूरी ठाकुर के पद चिन्हों पर चलकर ही भारत देश विश्व गुरु बन सकता है। मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता गौरव कुमार यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों और वंचितों के लिए जो किया हुआ एक मिसाल है। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में सुनील चौधरी ,शकील सैफी, विपिन अग्रवाल, गौरव कुमार यादव, योगेश भाटी, सुनीता शारदा, सुमित अंबावता, शहजाद, नदीम सैफी ,अरविंद चौहान, मानसी बाली, निर अवाना, वकील, इमरान, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।